फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Obstacles in Self-Counting: Issues Caused by Location and Server Sluggishness

स्वगणना में बाधा : लोकेशन व सर्वर की सुस्ती से हुई परेशानी

Sat, 16 May 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Obstacles in Self-Counting: Issues Caused by Location and Server Sluggishness
-3,520 लोगों की हुई स्वगणना, आंकड़ा पहुंचा 25,000 के पार
विज्ञापन

पडरौना। जनगणना के प्रथम चरण में भवन गणना के क्रम में स्वगणना की प्रक्रिया चल रही है। यह 21 मई तक चलेगी। स्वगणना के तहत परिवार के मुखिया को घर बैठे ऑनलाइन फार्म भरना है। फार्म में पूछे गए 34 सवालों का जवाब देना है। कोई भी दस्तावेज अपलोड नहीं करना है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का फार्म नहीं भरना है। परिवार के मुखिया ही फार्म में परिजनों की संख्या दर्ज करेंगे।
जिले में स्वगणना अभियान के नौवें दिन शुक्रवार को सर्वर की सुस्त रफ्तार व रुक-रुक चलने की वजह से स्व-गणना करने में दिक्कतें सामने आई। इससे स्व-गणना महज 3,520 लोगों की हो सकी। इस तरह स्व-गणना का कुल आंकड़ा नौंवे दिन 25,000 के पार पहुंच गया है,जबकि बीते बृहस्पतिवार का यह आंकड़ा 21,000 के पार था।
विज्ञापन

जनगणना सहायक शिव कुमार ने बताया कि सभी विभागों में स्वगणना का काम चल रहा है। स्वगणना में होने वाली दिक्कतों का समाधान भी किया जा रहा है। लोगों को स्वगणना में हुई किसी त्रुटि के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। 22 मई से जब घर पहुंचकर जनगणना कर्मी सत्यापन करेंगे तो वे गलतियों को दूर कर ही आगे की प्रक्रिया बढ़ाएंगे। ऐसे में स्वगणना हर घर के मुखिया को तेजी के साथ करने की जरूरत है, ताकि जनगणना कर्मी जब पहुंचे तो उसे कम से कम ऑनलाइन भरने की जरूरत या जानकारी लेनी पड़े। इस अभियान में सभी के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed