{"_id":"63f7ac6627e0ebfc540be464","slug":"obscene-message-sent-to-stop-marriage-of-girl-kushinagar-news-c-7-1-64257-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवती की शादी रोकवाने के लिए भेजा अश्लील संदेश, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवती की शादी रोकवाने के लिए भेजा अश्लील संदेश, केस दर्ज
Thu, 23 Feb 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
पटहेरवा/समउर बाजार। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी रोकवाने के लिए मनचले ने उसकी ससुराल में अश्लील मैसेज भेज दिए। उसकी हरकत से युवती और उसके परिजन परेशान हैं। इस मामले में आरोपी सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी तय की है। महिला का आरोप है कि जब से बेटी की शादी तय हुई है, तभी से एक मनचला उसकी बेटी की होने वाली ससुराल में कॉल करके जानमाल की धमकी दे रहा है। वह उसकी बेटी के संबंध में आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। फाजिलनगर में फोटोकाॅपी की दुकान चलाने वाला आरोपी युवक सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी से अश्लील बातें प्रदर्शित करता है। उसकी हरकत से बेटी की शादी रुकने के कगार पर आ गई है। इससे उसकी बेटी इतनी निराश है कि वह कोई भी आत्मघाती कदम उठा सकती है।
महिला की तहरीर पर फाजिलनगर निवासी आफताब, पटहेरवा क्षेत्र के धनु वर्मा, संतोष वर्मा, मनीष वर्मा और अविनाश मिश्रा सहित पांच लोगों पर अश्लील मैसेज भेजने, जानमाल की धमकी देने और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में धमकी देने और आईटी एक्ट की धारा के तहत पांच लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।