फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Numbers of smugglers from Deoria and Gorakhpur were also found in the mobile phones of animal smugglers

Kushinagar News: पशु तस्करों के मोबाइल में देवरिया और गोरखपुर के तस्करों का भी मिला नंबर

Sun, 12 Jan 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Numbers of smugglers from Deoria and Gorakhpur were also found in the mobile phones of animal smugglers
पडरौना। पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्करों को मेडिकल कॉलेज से छुट्टी होने के बाद कोर्ट में रविवार को पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पशु तस्करों के मोबाइल की जांच के दौरान पुलिस को कुशीनगर के अलावा देवरिया, गोरखपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा सिवान और गोपालगंज के पशु तस्करों का नंबर भी मिला है। पुलिस इन्हें ट्रेस करने में जुटी है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो सीडीआर के अनुसार इन तस्करों की कुशीनगर से बिहार तक सक्रियता है। इन तस्करों तक पहुंचने के लिए पुलिस गोपनीय तरीके से जुटी है। स्वाॅट टीम के अलावा कई इंस्पेक्टरों को एसपी ने इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के रास्ते बिहार में होने पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस कमर कस ली है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर लबनिया चौराहा के पास से मुठभेड़ में पुलिस ने शनिवार को दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान झरही के पास खुद को घिरता देख तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सरया खुर्द गांव निवासी परवेज पुत्र वजीर अंसारी और पटहेरवा थाना क्षेत्र के ज्वार गांव निवासी आजाद अली ने पुलिस पर फायरिंग की थी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों तस्करों के पैर में गोली लग गई। उनके पास से एक लग्जरी गाड़ी भी बरामद की गई है। घायल तस्करों का कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। रविवार को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पशु तस्कर आजाद अली पर कुशीनगर के अलावा देवरिया के भाटपार रानी थाना और बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाने में पशु तस्करी का मामला दर्ज है। सूत्रों की मानें तो आजाद का देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के एक चर्चित पशु तस्कर से संपर्क में था।

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पशु तस्करों के संपर्क में रहने वाले पशु तस्कर गोरखपुर, देवरिया, गोपालगंज, सिवान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं। इनको ट्रेस कर कार्रवाई के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed