फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Number of trips by roadways buses will be increased for the convenience of PET examinees.

Kushinagar News: पीईटी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बढ़ाए जाएंगे रोजवेज बसों के फेरे

Sun, 25 Oct 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Number of trips by roadways buses will be increased for the convenience of PET examinees.
25, 30 और एक नवंबर को परीक्षार्थियों की उपलब्धता के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन


कुशीनगर के अभ्यर्थियों का गोरखपुर और बस्ती मंडल में पीईटी परीक्षा का बनाया गया है केंद्र
पडरौना। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम बसों के फेरे बढ़ाएगा। 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को परीक्षार्थियों की उपलब्धता के अनुसार बसों के अतिरिक्त फेरे संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
कुशीनगर जिले के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र गोरखपुर और बस्ती मंडल में बनाए गए हैं। ऐसे में परीक्षा देने जाने और वापस लौटने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को बसों से यात्रा करनी पड़ सकती है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के संचालन की व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

पडरौना डिपो की तरफ से निगम और अनुबंधित की कुल 40 बसों का संचालन का संचालन होता है। इसमें 20 बसों का संचालन गोरखपुर तक और शेष 20 बसों का संचालन लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के लिए होता है। पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि पडरौना डिपो की ओर से पडरौना-लखनऊ मार्ग पर वर्तमान में 20 बसों का संचालन किया जाता है। जिले के अधिकांश पीईटी अभ्यर्थियों की परीक्षा संतकबीरनगर और बस्ती में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की तरफ से लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के लिए संचालित बसों को गोरखपुर व बस्ती के रास्ते ही होती है। इसलिए बस से जाने वाले अभ्यर्थियों को दिक्कत नहीं होगी। यदि परीक्षा के दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो पडरौना से गोरखपुर तक संचालित बसों के फेरे बढ़ाते हुए उन्हें बस्ती तक भेज दिया जाएगा। परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए संचालन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed