फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Now we will have to protect ourselves from monkeys, the municipality is waiting for the hunters.

Kushinagar News: अभी खुद करना पड़ेगा बंदरों से बचाव, शिकारियों का इंतजार कर रही नगरपालिका

Sat, 10 Jan 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Now we will have to protect ourselves from monkeys, the municipality is waiting for the hunters.
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर में बंदर के आतंक से लोग परेशान है। आए दिन हमले हो रहे हैं, छोटे बच्चें डरे सहमें रहते हैं। हालांकि नगर पालिका में बंदरों के पकड़ने का टेंडर जिस ठेकेदार को हुआ है, उसने कई बार सूचना देने के बाद भी शिकारी नहीं भेजा है जिसके लिए उसे नोटिस भी नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी की ओर से भेजा जा चुका है। नगर के कई वार्डों में काले बंदर के आतंक से नगर के लोग काफी परेशान हो रहे हैं। कई मासूम बंदर के हमले की वजह से जिला अस्पताल में रेफर किए जा चुके है। वार्डवासी बंदरों के पकड़वाने की मांग लगातार कर रहे हैं। नगर के वार्ड शहीद अमिय त्रिपाठी नगर, वीर अब्दुल हमीद नगर, वीर सावरकर नगर, पंड़ित दीन दयाल नगर, रामजानकी नगर, मां मैनपुर कोटेश्वरी नगर, सिद्धार्थ नगर आदि वार्डों में लगातार बंदरों के हमले की सूचना मिल रही है। इससे अधिकतर छोटे बच्चे ही उनके शिकार हो रहे है। लाल बंदराें से लोग काफी परेशान रह रहे हैं। लोगों के हमले के अलावा छत पर पानी की टंकी के पाइप, डीटीएच की छतरी सहित अन्य सामान काे भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वार्डवासी इन्हें पकड़वाने के लिए सभासद और नगरपालिका के जिम्मेदार को सूचना दी जा रही है। जिसपर नगरपालिका प्रशासन की ओर से टेंडर किए गए ठेकेदार को सूचना देने बाद भी समय से नहीं पहुंचने पर उसे नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

बंदर के पकड़ने वाले ठेकेदार को सूचना देकर शिकारियों को बुलाया जा रहा है। उसे नोटिस भी दिया गया है। बंदरों के पकड़ने के लिए मथुरा से शिकारियों को बुलाया जाता है। जल्द शिकारी भेजने के लिए ठेकेदार ने कहा है।
विज्ञापन

अंकिता शुक्ला, ईओ नगरपालिका कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed