{"_id":"673648068bc9deb9990c47d4","slug":"now-there-will-be-no-need-to-wait-long-for-the-fire-brigade-in-case-of-fire-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-126421-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अब आग लगने पर फायर ब्रिगेड का नहीं करना पड़ेगा ज्यादा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अब आग लगने पर फायर ब्रिगेड का नहीं करना पड़ेगा ज्यादा इंतजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। आग लगने की घटनाओं पर फायर सर्विस की तुरंत मदद पहुंचने के उद्देश्य से हाटा नगर पालिका के वार्ड संख्या-15 मुजहना हेतिम में करीब नौ करोड़ की लागत से फायर स्टेशन का निर्माण चल रहा है।
काफी धीमी गति से चला निर्माण कार्य अब अंतिम दौर में है। बताया जा रहा है कि अगले वर्ष फरवरी तक निर्माण कार्य पूरा कर भवन को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद हाटा क्षेत्र में आग लगने पर जल्द से जल्द दमकल की गाड़ियों की मदद मिल सकेगी।
हाटा क्षेत्र में कहीं भी आग लगने पर फायर ब्रिगेड की मदद मिलने में कई घंटों का समय लग जाता था। तब तक आग काफी नुकसान कर चुका होता था। क्योंकि जब भी आग लगने की घटना होती थी तो पडरौना से फायर सर्विस की मदद बुलानी पड़ती थी, जिसे आने में घंटों लगते थे। इस समस्या को देखते हुए हाटा में फायर स्टेशन स्थापित करने की जरूरत महसूस हुई।
विज्ञापन
वर्ष 2018 से मुजहना हेतिम में इसका निर्माण शुरू हुआ, लेकिन कभी मिट्टी तो कभी जलभराव की समस्या के कारण निर्माण कार्य तेजी नहीं पकड़ सका। इसी दौरान निर्माण कार्य कराने वाली एक फर्म भी काम छोड़ कर भाग गई। फिर विभाग की ओर से वर्ष 2021 में रीटेंडरिंग की प्रक्रिया अपनाई गई और लखनऊ की महेश इंफ्राकान को इसके निर्माण के लिए अनुबंधित किया गया। अब लगभग 90 फीसदी काम पूर्ण हो चुका है।
प