फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Now smuggling by train, Railway Police recovered liquor worth 35 thousand rupees

Kushinagar News: अब ट्रेन से तस्करी, रेलवे पुलिस ने बरामद की 35 हजार की शराब

Mon, 19 May 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Now smuggling by train, Railway Police recovered liquor worth 35 thousand rupees
गिरफ्तार शराब तस्कर। स्रोत-सोशल मीडिया 
खड्डा। बिहार को जोड़ने वाली सड़कों पर पुलिस की निगरानी बढ़ जाने से तस्करों ने ट्रेनों से शराब की तस्करी शुरू कर दी है। शनिवार को गोरखपुर से बगहा जाने वाली पैंसेजर ट्रेन के कोच से दो तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार कर किया गया।
विज्ञापन

वहीं लावारिश हालत में स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक बैग में अंग्रेजी शराब मिली। जीआरपी, आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली। जीआरपी की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि ट्रेनों में शराब बिहार में पहुंचाकर अधिक दाम पर बेचते हैं। आरपीएफ थाना कप्तानगंज के सिपाहियों ने शनिवार की देर शाम को खड्डा रेलवे स्टेशन के उपरगामी पुल के नीचे एक लावारिश बैग को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसमें 29,640 रुपये का अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। इसके अलावा पनियहवा चौकी प्रभारी मनोज यादव के नेतृत्व में शनिवार को ही गोरखपुर से बिहार जा रही पैसेंजर ट्रेन की चेकिंग के दौरान दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद इनके बैग से 5,500 रुपये का अवैध शराब बरामद किया। दोनों तस्करों की पहचान धनलाल कुमार व रोबिन कुमार यादव निवासी थाना क्षेत्र बथवरिया पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई। सूत्रों की मानें तो सड़क मार्ग पर सख्ती के बाद शराब तस्कर ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं। शराब तस्करी के इस खेल में युवाओं का बड़ा रैकेट काम कर रहा है। इसके पूर्व भी शराब तस्करों और जीआरपी के एक सिपाही से मोबाइल पर तस्करी को लेकर बातचीत का आडियो वॉयरल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों की जांच शुरू की है। तस्कर ट्रेन में बैग में भरकर शराब रख देते हैं और उसी कोच में आसपास खड़े रहते हैं, इसलिए जीआरपी के जल्दी हाथ नहीं लगते हैं। पनियहवा जीआरपी चौकी इंचार्ज मनोज यादव ने बताया कि दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ में कई क्लू मिले हैं। उस आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed