फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Now all eyes are on the girl's statement before the magistrate

Kushinagar News: अब मजिस्ट्रेट के समक्ष युवती के बयान पर टिकीं निगाहें

Wed, 13 Sep 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Now all eyes are on the girl's statement before the magistrate
कुशीनगर। चखनी पुल के पास अचेतावस्था में गन्ने के खेत में अर्द्धनग्न हाल में फेंकी गई युवती का इलाज जिला अस्पताल में अभी भी जारी है। उसकी हालत पहले से ठीक है, लेकिन अभी भी वह मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि उसके पूरी तरह ठीक होने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन

चार दिन पहले तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चखनी पुल के पास गन्ने के खेत में मिली युवती का प्रेमी तो जेल भेज दिया गया, लेकिन युवती अभी भी उसके नाम की रट लगाई हुई है। मंगलवार को जिला अस्पताल में युवती उसका नाम ले-लेकर रो रही थी। पास में बैठी उसकी मां उसे समझा रही थी, लेकिन युवती उसकी एक नहीं सुन रही थी। उसके मामा और अन्य रिश्तेदार घर चले गए थे। युवती का मेडिकल परीक्षण तो हाे चुका है, लेकिन मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान होना बाकी है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि युवती जब तक बयान देने के लिए पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती, तब तक उसका इलाज चलेगा। स्वस्थ होने के बाद उसका बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed