फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Now air service will be available five days a week

Kushinagar News: अब सप्ताह में पांच दिन मिलेगी विमान सेवा

Thu, 02 Mar 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now air service will be available five days a week
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से अब सप्ताह में पांच दिन विमान सेवा मिलेगी। नई समय सारणी के अनुसार बुधवार को दिल्ली से यात्रियों को लेकर स्पाइजेट का विमान पहुंचा। दिल्ली से उड़ान भरकर विमान ने कुशीनगर में सुबह 9.15 बजे आगमन किया। इसके बाद सुबह 9.40 दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गया। माना जाता है कि होली के मद्देनजर इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कुशीनगर एयरपोर्ट के ट्वीटर हैंडल के मुताबिक, नई समय सारणी एक मार्च से लागू हो गई है। इसमें बताया गया है कि नए कार्यक्रम के अनुसार, स्पाइस जेट -2987 दिल्ली से कुशीनगर एयरपोर्ट पर सुबह 9.15 बजे पहुंचकर सुबह 9.40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। हालांकि, नई समय सारणी के मुताबिक सोमवार और शुक्रवार को विमान सेवा नहीं मिलेगी। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बुधवार को दिल्ली-कुशीनगर-दिल्ली स्पाइस जेट विमान 73 यात्रियों को लेकर पहुंचा। कुशीनगर से 42 यात्री दिल्ली गए। आवागमन करने वाले यात्रियों की कुल संख्या 115 रहीं।
विज्ञापन

इस संबंध में एयरपोर्ट के प्रभारी निदेशक नरेंद्र रे ने बताया कि आज नए शेड्यूल के तहत विमान सेवा मिली है। नई समय सारणी के मुताबिक, सप्ताह में पांच दिन विमान सेवा मिलेगी। सोमवार और शुक्रवार को उड़ान नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed