फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notorious Vasudev was the leader of dacoits' sanctuary

Kushinagar News: डकैतों के ‘अभयारण्य’ का सरदार था कुख्यात वासुदेव

Wed, 19 Feb 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Notorious Vasudev was the leader of dacoits' sanctuary
पडरौना। गांधी की कर्मभूूमि रहा चंपारण चार दशक तक डकैतों, आपराधिक गिरोहों का अभ्यारण्य बना रहा। लंबे समय तक इसका सरदार वासुदेव यादव रहा जिसे दस्यु गिरोह का सरगना माना जाता था।
विज्ञापन

1989 में खड्डा थाना क्षेत्र के दियारा के मरिचहवां गांव में 13 निर्दोष ग्रामीणों को कतार में खड़ा कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी भी गांव में गए थे। इस घटना में दस्यु गिरोह के सरदार का ही हाथ था। तब रामायसी कुशवाहा और वासुदेव यादव के बीच वर्चस्व की लड़ाई में निर्दोष लोग भेंट चढ़ गए। लंबे समय तक अपने आतंक से बिहार को प्रभावित करने के साथ वासुदेव यादव का कुशीनगर में भी खौफ था। 2008 में वासुदेव ने आत्मसमर्पण किया तब उसपर यूपी में 50 हजार और बिहार के दो लाख का इनाम था। लकवा के कारण उसे जमानत मिलने के बाद उसकी करतूत लोग याद कर रहे हैं।
विज्ञापन

पश्चिम चंपारण का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के साथ नेपाल की सीमा से लगा है। डकैतों-तस्करों के लिए एक तरह से यह लंबे समय तक अभ्यारण्य बना रहा। पिछले दो दशक में ऐसी स्थिति आई कि चंपारण में कई दस्यु सरदार पुलिस के सामने सरेंडर कर गए या मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed