फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notorious scoundrel of Irani gang arrested, associate absconding

Kushinagar News: ईरानी गैंग का कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

Sun, 01 Sep 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Notorious scoundrel of Irani gang arrested, associate absconding
पडरौना। बिहार के गोपालगंज की माझागढ़ पुलिस ने यूपी के कुख्यात ईरानी गैंग के यासीन उर्फ सुल्तान को शुक्रवार की रात घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रेलवे क्राॅसिंग के पास से उसकी गिरफ्तारी की। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, चार कारतूस, एक रेसर बाइक को बरामद किया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। वहीं, सुल्तान के साथ बाइक पर सवार दूसरा बदमाश फरार हो गया। उस पर भी 25 हजार का इनाम घोषित है। शनिवार को पुलिस ने यासीन उर्फ सुल्तान को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यासीन उर्फ सुल्तान यूपी के फर्रूखाबाद जिले के कोतवाली नगर के घेरश्यामू खां ठंडी सड़क का निवासी बताया जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि फर्रूखाबाद के रहने वाले बदमाश बाइक से गोपालगंज में प्रवेश कर चुके हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सभी थाने अलर्ट हो गए और वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई। मांझागढ़ पुलिस एनएच-27 पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और पुलिस की चेकिंग को देखते ही रेलवे क्रासिंग की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर यासीन उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तारी के बाद जांच में पता चला है कि यह यूपी का कुख्यात बदमाश है।
विज्ञापन

ऐसे घटना को अंजाम देता है ईरानी गैंग
पुलिस ने बताया कि ईरानी गैंग कई बाइक रखता है। कुछ लोग कार से जाते हैं। एक दिन में कई किलोमीटर का सफर कर शिकार तलाशते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में नकली पुलिस कर्मी, प्रेस कर्मी, सीबीआई अधिकारी बन कर लोगों से ठगी आदि की वारदात अंजाम देते हैं। जेवर पहने पुरुष या महिला को पास बुलाकर चेकिंग और लूट आदि का भय दिखाकर जेवर हड़प लेते हैं। एक साथी शिकार को बातों में उलझा कर रखता है और दूसरा टप्पेबाजी को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed