Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notices issued to five individuals, including three doctors from the medical college; report sought within three days.

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों समेत पांच को नोटिस, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

Fri, 13 Nov 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to five individuals, including three doctors from the medical college; report sought within three days.
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में सामान्य प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत के मामले में तीन डॉक्टरों समेत पांच स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम को तीन कार्यदिवस में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल चौरिया निवासी रूस्तम की पत्नी नाजरीन परवीन (25) को बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग लेकर पहुंचे थे। यहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। दोपहर करीब दो बजे नाजरीन ने सामान्य प्रसव से बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, प्रसव के करीब ढाई घंटे बाद नाजरीन के सीने में तेज दर्द होने लगा। इस पर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने डॉक्टर को फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

कुछ समय बाद स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ व सर्जन डॉ. प्रभात विंग पहुंचे। महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, परिजन उसे गोरखपुर ले जाने के बजाय पडरौना के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग पहुंच गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। रूस्तम का आरोप है कि प्रसूता की हालत बिगड़ने के दौरान अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। स्टाफ नर्स लगातार फोन कर रही थीं लेकिन डॉक्टरों ने फोन नहीं उठाया। यह भी आरोप है कि अस्पताल में मौजूद एक कर्मचारी मोबाइल पर गेम खेल रहा था और मरीजों की परेशानी पर ध्यान नहीं दे रहा था। रूस्तम का कहना है कि समय रहते इलाज और रेफर करने की व्यवस्था की गई होती तो शायद पत्नी की जान बच सकती थी।
परिजन दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। प्राचार्य डॉ. केपी गोड़ और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. दिलीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। उधर, नवजात की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बुधवार देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है।

मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में प्रसव के बाद जंगल चौरिया गांव निवासी नाजरीन परवीन (25) की मौत अधिक रक्त स्राव से होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। इसके अलावा बिसरा भी प्रिजर्व किया गया है। डाक्टरों के अनुसार अधिक रक्तस्राव के कारण नाजरीन परवीन की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed