{"_id":"692df08cf0bdeb35d3029b1a","slug":"notice-to-two-secretaries-for-negligence-salary-withheld-for-one-day-each-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-149963-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लापरवाही पर दो सचिवों को नोटिस, एक-एक दिन वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लापरवाही पर दो सचिवों को नोटिस, एक-एक दिन वेतन रोका
Tue, 02 Dec 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशेष ग्राम पंचायत पुनरीक्षण कार्य में लगातार मिल रही लापरवाही की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विशुनपुरा बीडीओ ने दो ग्राम पंचायत के सचिव को नोटिस जारी कर एक-एक दिन का वेतन बाधित किया है। उन्होंने चेताया कि यदि संतोषजनक जबाब नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बीडीओ अखंड प्रताप ने सचिव विनोद यादव को दिए गए नोटिस में कहा है कि ग्राम पंचायत अकबरपुर के बूथ संख्या 84 पर बीएलओ के साथ सचिव को दो दिन तक निरंतर उपस्थित रहकर एसआईआर फॉर्म की जानकारी उपलब्ध करानी थी, लेकिन वे समय पर नहीं पहुंचे।
27 से 30 नवंबर के बीच निगरानी दल की तरफ से कई बार निर्देश दिए जाने के बाद भी सचिव ने फाइलिंग व सत्यापन संबंधी कार्य पूरा नहीं किया। बीडीओ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सचिव का रवैया निर्वाचन कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए 30 नवंबर का एक दिन का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
वहीं सचिव दिलीप कुमार जारी नोटिस में कहा गया है कि ग्राम पंचायत सचिव दिलीप कुमार पर लगातार अनुपस्थित रहने और एसआईआर 2025-26 के फार्मों का एकत्रीकरण व डिजिटलाइजेशन समय से न कराने का आरोप है। उन्होंने कहा कि एसएमओआईआरओ संबंधित सूचना प्रतिदिन शाम तक भेजना आवश्यक है, लेकिन कई दिनों से सचिव ऐसा नहीं कर रहे।
उन्हें दो दिन के भीतर सभी लंबित फॉर्म एकत्र कर डिजिटलाइजेशन कराने और स्पष्टीकरण देने का अंतिम मौका दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि सचिव दिलीप का 29 नवंबर का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका दिया गया है।