{"_id":"69e3d26eebbd40cdda007517","slug":"notice-to-sugar-mill-for-sugarcane-price-payment-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158298-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ना मूल्य भुगतान के लिए चीनी मिल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ना मूल्य भुगतान के लिए चीनी मिल को नोटिस
Sun, 19 Apr 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। गन्ना मूल्य भुगतान में देरी को लेकर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सख्त रुख अपनाया है। गड़ौरा चीनी मिल को नोटिस जारी कर शीघ्र भुगतान न होने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
किसान दिवस के दौरान कृषक सुजीत चौरसिया की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने मिल प्रबंधन से जवाब तलब किया। जांच में सामने आया कि चालू पेराई सत्र में 4.97 लाख क्विंटल गन्ने का 19.358 करोड़ रुपये देय है। अब तक केवल 12.031 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया है। करीब 7.327 करोड़ रुपये बकाया है।
बताया गया कि मिल 16 मार्च 2026 को ही बंद हो चुकी है, जबकि 2911 किसानों ने गन्ना आपूर्ति की थी। भुगतान में देरी से किसानों में नाराजगी है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर संबंधित चीनी मिल के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उनके अधिकारों से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।