{"_id":"6a9b25a2d74dcbb1cd0a089f","slug":"notice-to-six-bdos-instructions-to-dispose-of-toilet-applications-within-two-days-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-167231-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छह बीडीओ को नोटिस, दो दिन में शौचालय आवेदन के निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छह बीडीओ को नोटिस, दो दिन में शौचालय आवेदन के निस्तारण के निर्देश
Sat, 05 Sep 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की मासिक बैठक हुई। डीएम ने स्वच्छता और ठोस कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में कूड़ा उठान से लेकर उसके निस्तारण तक की व्यवस्था नियमित रूप से संचालित होनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खराब प्रगति वाले ब्लॉक के छह बीडीअओ को नोटिस जारी भी किया गया है।
मेरा तालाब, मेरी जिम्मेदारी अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि चयनित तालाबों की नियमित साफ-सफाई कराने और उन्हें स्वच्छ एवं उपयोगी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के नियमित संचालन के साथ ही कूड़ा प्रबंधन केंद्रों पर कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। एकत्रित कूड़े का नियमानुसार निस्तारण कराने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को नियमित निगरानी के निर्देश दिए। कूड़ा प्रबंधन में बेहतर कार्य के लिए रामकोला विकासखंड की सराहना की गई। डीएम ने अन्य विकासखंडों को रामकोला की कार्यप्रणाली से सीख लेने को कहा। उन्होंने घोषणा की कि दो अक्तूबर को कूड़ा प्रबंधन के क्षेत्र में सबसे बेहतर कार्य करने वाले विकासखंड को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन करने वाले खड्डा, पडरौना, कसया, मोतीचक, फाजिलनगर और हाटा विकासखंड को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, व्यक्तिगत शौचालय के लंबित आवेदनों का दो दिन के भीतर अनिवार्य रूप से निस्तारण करने को कहा गया।
इस दौरान सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।