फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   notice to private schools in not nomination of poors

Kushinagar News: आरटीई के तहत नामांकन नहीं करने वाले स्कूलों को नोटिस

Wed, 19 Jul 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
notice to private schools in not nomination of poors
आरटीई के तहत पडरौना और कप्तानगंज के एक-एक विद्यालयों को दिया गया है नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यज एजेंसी
पडरौना। जिले में संचालित 1377 निजी विद्यालयों में से 217 स्कूलों में आरटीई के तहत 819 अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के बच्चाें का नामांकन होना है, लेकिन इसमें तीन विद्यालय रुचि नहीं ले रहे हैं। विभाग ने इन्हें नोटिस जारी किया है।
कुशीनगर जिले में 1377 प्राइवेट विद्यालय संचालित होते हैं। इन विद्यालयों में शासन के निर्देश पर हर वर्ष अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के अभिभावकों के बच्चों का सरकारी खर्च पर नामांकन कराया जाता है। शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कुल तीन चरणों में आरटीई के तहत बेसिक शिक्षा विभाग को कुल 1480 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन

जांच के बाद इसमें से 493 आवेदन मानक पर खरे नहीं उतरे। ऐसे आवेदनों को विभाग ने निरस्त कर दिया, जबकि 987 आवेदन स्वीकार करते हुए जिले के प्राइवेट 217 विद्यालयों में नामांकन के लिए कुल 819 बच्चों को नामांकन के लिए स्वीकृत पत्र दी गई। इसमें से अब तक 528 बच्चों का नामांकन करा दिया गया है, जबकि 294 बच्चों का नामांकन का कार्य चल रहा है। हालांकि, 168 बच्चों को अभी प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की तरफ से आरटीई के तहत भेजे गए बच्चों को जिले के तीन स्कूल संचालक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसमें से एक विद्यालय अल्पसंख्यक स्कूल होने का प्रमाण पत्र विभाग को उपलब्ध कराया है। इसमें नामांकन के लिए आवंटित बच्चों को दूसरे विद्यालय में भेजा जा रहा है, जबकि शेष दो विद्यालयों को विभाग की तरफ से नोटिस भेजा गया है।

इस संबंध में बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि आरटीई योजना के तहत अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के अभिभावकों के बच्चों का नामांकन कराना शासन की प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी तरह शिथिलता क्षम्य नहीं है। जिन विद्यालयों में आरटीई के तहत बच्चों का नामांकन नहीं किया है। उन्हें नोटिस दी गई है। यदि संतोष जनक जबाब नहीं मिला तो संबोधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed