फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice to college principals on negligence in election preparation

Kushinagar News: चुनाव की तैयारी में लापरवाही पर कॉलेज प्रधानाचार्यों को नोटिस

Sat, 20 Apr 2024 05:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Apr 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Notice to college principals on negligence in election preparation
कप्तानगंज। चुनाव को लेकर माध्यमिक स्कूलों में अभी तैयारियां आधी अधूरी हैं। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। चार विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर 26 अप्रैल तक कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है। डीआईओएस के अनुसार, 18 अप्रैल को एसडीएम कप्तानगंज ने पत्र जारी कर बताया है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर बूथों का जांच रिपोर्ट सौंपी है। उसमें कप्तानगंज तहसील के विद्यार्थी इंटर कॉलेज जगदीशपुर बरडीहा, जनता इंटर कॉलेज कप्तानगंज, हरीराम ओंकार मल्ल खेतान इंटर कॉलेज लक्ष्मीगंज, दुर्गा इंटर कॉलेज खोटही में समुचित व्यवस्था नहीं है। डीआईओएस ने इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर मतदान केंद्र की कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है। डीआईओएस रवींद्र सिंह ने बताया कि चार विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस दिया गया है। तय समय में कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed