फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice on delay in disposal of complaints on C-Vigil app

Kushinagar News: सी-विजिल एप पर शिकायतों के निस्तारण में देरी पर नोटिस

Thu, 04 Apr 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Notice on delay in disposal of complaints on C-Vigil app
पडरौना। सी विजिल एप पर अब तक 17 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इसमें चुनावी होर्डिंग लगाने, दीवार पर राजनीतिक पार्टियों की ओर से वाल पेंटिंग कराने की अधिकतर शिकायतें आई हैं। तय समय में शिकायतों का निस्तारण नहीं करने वाले रामकोला और जटहां बाजार के एफएसटी टीम को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा है। बाकी शिकायतों का निस्तारण 30 से 80 मिनट में किया गया है।
विज्ञापन

सी-विजिल एप पर अचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कोई भी दर्ज करा सकता है। इस एप पर आने वाली शिकायतों का 100 मिनट के अंदर निस्तारण करना है। रामकोला के परोहा निवासी कमलेश प्रसाद ने दीवार पर एक राजनीतिक दल के एक नेता ने वाल पेंटिंग कराई है। रामकोला के एफएसटी टीम को निस्तारण के लिए निर्देश दिया गया। 100 मिनट के बजाए दो घंटे में निस्तारण की रिपोर्ट टीम ने दी। वहीं, जटहां बाजार के एफएसटी टीम ने शिकायत के निस्तारण में डेढ़ घंटे लगाया है। दोनों टीमों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा यूरिया के बोरे पर पीएम की तस्वीर, राशन की दुकान पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर लगने, रेलवे स्टेशन पर टीवी लगने और सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार जैसी शिकायतें चुनाव कंट्राेल रूम तक आ रही है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर ने बताया कि सी विजिल एप पर आने वाली शिकायतों का 100 मिनट में ही निस्तारण करना है। इससे अधिक समय लगने पर संबंधित एफएसटी टीम की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed