{"_id":"5e7112638ebc3ea7e4707ad8","slug":"notice-issue-to-bjp-leader-fo-misinformation-kushinagar-news-gkp3450804133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर दुष्प्रचार पर भाजपा नेता को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को लेकर दुष्प्रचार पर भाजपा नेता को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना को लेकर दुष्प्रचार पर भाजपा नेता को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिया नोटिस
कसया। कोरोना को लेकर दुष्प्रचार कर जनमानस को भयाक्रांत करने व शांति भंग के आरोप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने भाजपा नेता अमरनाथ मद्धेशिया को 24 मार्च को न्यायालय में तलब किया है। कोर्ट ने भाजपा नेता को नोटिस भेजा है।
टेकुआटार निवासी भाजपा नेता पर आरोप है कि कोरोना को लेकर उन्होंने सोमवार की रात सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई। भाजपा नेता ने पडरौना के एक चिकित्सक के लड़के को कोरोना ग्रसित बताकर एक पोस्ट अपलोड किया। पोस्ट में युवक को एक कमरे में बंद करने की बात कही गई। इसके बाद जिले भर में हलचल मच गई। घंटों की कवायद के बाद सूचना बेबुनियाद निकली। तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की।
मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने इस मामले का संज्ञान लेकर भाजपा नेता को नोटिस जारी किया। उन्होंने बताया कि पूरा विश्व कोरोना को लेकर चिंतित है। देश समस्या से निपटने का उपाय खोजने में लगा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट कर जनसामान्य को भयाक्रांत करना आपराधिक व असामाजिक कृत्य है। अमरनाथ मद्धेशिया को नोटिस भेजकर न्यायालय में तलब किया गया है।