{"_id":"6448321a449b309ccb081e14","slug":"not-promising-development-kushinagar-news-c-7-1-139461-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वादे नहीं विकास करने वाला चाहिए पालिकाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वादे नहीं विकास करने वाला चाहिए पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर चुनावी संग्राम में अधिवक्ताओं ने अपना मत रखते हुए कहा कि चुनाव में वादे तो पहले भी किए जाते रहे हैं, लेकिन बाद में उस पर अमल नहीं होता। आज शहर की प्रमुख समस्या सड़क और नाली में गंदगी का अंबार है। अधिकतर सड़कें गड्ढायुक्त होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस बार ऐसे अध्यक्ष को चुनेंगे, जो शहर की सड़कों को सही करा दे, ताकि हिचकोले खाने के निजात मिल सके। अधिवक्ताओं ने कहा कि वे मतदाता जागरुकता के लिए लोगों को संकल्प दिलवा रहे हैं। शहर की सरकार को चुनने के लिए सबको बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए।
...
पडरौना नगर पालिका क्षेत्र की सड़कें गड्डामुक्त होनी चाहिए। समय से कूड़ा उठ जाना चाहिए। नाली की सफाई होनी चाहिए। सड़कों के चौड़ीकरण की आवश्यकता है। नगर पालिका अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ इस कार्य को संपन्न कर सकें।
विज्ञापन
राकेश कुमार पांडेय, अधिवक्ता
...
नगर पालिका अध्यक्ष को दूरगामी सोच के साथ नगर के विकास के लिए विशेषज्ञों की रायशुमारी करके प्रोजेक्ट तैयार करना चाहिए। इससे शहर की सड़कें गड्ढामुक्त होंगी और गर्मी में पेयजल समस्या का निस्तारण करा सकें।
पवन कुमार यादव, अधिवक्ता
...
नगर पालिका अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो सिर्फ विकास की बात करे। वह इस बात का ध्यान रखे कि अगर किसी बूथ से कम वोट मिले हैं, तब भी वहां का विकास रुकना नहीं चाहिए।
दिव्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, अधिवक्ता
...
नगर पालिका क्षेत्र में पानी की समस्या है। नगर पालिका अध्यक्ष को इस समस्या का समाधान प्राथमिकता से करना चाहिए। सफाई सुबह और शाम नियमित होनी चाहिए, ताकि नगर स्वच्छ बन सके।
उमेश चंद्र उपाध्याय, अधिवक्ता