नहीं खत्म हो रही एटीएम की लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। नोटबंदी के करीब छह महीने बाद भी शहर के कई एटीएम पर ताला लटक रहे हैं। इसकी वजह से रुपये के लिए परेशान लोगों को बैंक से लेकर अन्य एटीएम तक की लाइन में धक्का खाना पड़ रहा है।
पडरौना शहर में एसबीआई, इलाहाबाद बैंक, पीएनबी, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, बैंक आफ इंडिया, सेंट्रल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक आदि के 30 से अधिक एटीएम हैं। नोटबंदी के दौरान इनमें से एक्सिस व एचडीएफसी बैंक को छोड़कर बाकी सबके एटीएम बंद हो गए थे। फरवरी महीने में स्थिति कुछ सुधरती दिखी लेकिन अप्रैल महीने की शुरूआत से ही एक बार फिर दिक्कत आ गई। कई एटीएम तो ऐसे भी हैं जिनका छह महीने बाद भी ताला नहीं खुला है। वहीं कुछ बैंकों के एटीएम पर एक से दो घंटे के भीतर ही नो कैश का बोर्ड टंग जाता है। मंगलवार को भी यही स्थिति थी। शहर के अधिकांश एटीएम पर या तो कैश नहीं थे या तकनीकी खराबी की वजह से लोगों को कैश नहीं मिल पाया।