{"_id":"60d4ca988ebc3e2d596d3216","slug":"not-electrcity-in-50-villages-from-4-days-kushinagar-news-gkp39937543","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से नहीं आ रही बिजली, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से नहीं आ रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 गांवों में चार दिनों से नहीं आ रही बिजली, बढ़ी परेशानी
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर )। चार दिन हो गए, लेकिन फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के जोकवा फीडर की बिजली समस्या दूर नहीं हुई है। इस वजह से उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विद्युत उपकेंद्र फाजिलनगर के जोकवा फीडर से जुड़े सोहंग, विजेधरा, लवकुश, हाटा, देवपोखर, श्रीरामपट्टी, महासोन, किशुनदेव पट्टी, बेलवा, मिश्रौली, महुअवा कारखाना, लाला गुरवलिया आदि 50 से अधिक गांवों में आपूर्ति की जाती है। स्थिति यह है कि सोमवार सुबह पांच बजे से कटी बिजली बुधवार रात 11 बजे आई, लेकिन रात-भर की आंख-मिचौली के बाद बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे फिर गुल हो गई और पूरे दिन गुल रही। इससे क्षेत्र के लोगों में विद्युत निगम के प्रति नाराजगी है।
श्रीरामपट्टी के मुकेश यादव, देवपोखर के प्रकाश सिंह, महुअवा खुर्द के जितेंद्र प्रसाद, लवकुश के रंजीत सिंह, किशुनदेव पट्टी निवासी अरविंद शुक्ला, अनिल सिंह, गांगीटीकर के दीपक ठाकुर, महासोन के अरविंद त्रिपाठी, लाला गुरवलिया के महेंद्र दूबे, बेलवा के विनोद मिश्र, मिश्रौली के ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि लगातर बिजली की समस्या बनी हुई है। उपकेन्द्र घेराव के बाद भी कोई समाधान नहीं होता। अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
जेई अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि फाल्ट मिल गया था। नई लाइन की वजह से समय लगा। रहसू फीडर के गांवों में आपूर्ति की वजह से दिन में कटौती रही। शुक्रवार से उपभोक्ताओं को शेड्यूल के अनुसार बिजली मुहैया कराई जाएगी।