{"_id":"60a2a4ed8ebc3e920b37fe16","slug":"nodal-officer-inspected-ahiraulidan-village-kushinagar-news-gkp394905444","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अफसर ने बीमारों व गांव का जाना हाल, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अफसर ने बीमारों व गांव का जाना हाल, दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल अफसर ने बीमारों व गांव का जाना हाल, दिए निर्देश
कोरोना संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य की नियमित जांच हो
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। अहिरौलीदान गांव में सोमवार को जिला के नोडल अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करने और कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। गांव में सफाई व सैनिटाइजेशन भी कराया गया।
सेवरही ब्लॉक के अहिरौलीदान गांव में बीते एक माह में गांव के 13 लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में तमाम लोग बुखार-खांसी से पीड़ित थे। स्वास्थ्य टीम ने जांच की तो 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले जो होम क्वारंटीन हैं। इस खबर को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही सोमवार की सुबह डीपीआरओ के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों की टीम अहिरौलीदान में साफ-सफाई कार्य में जुट गई। दोपहर में गांव पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के वाह्य सहायतित परियोजना विभाग के सचिव व कुशीनगर के कोविड नोडल अधिकारी पनधारी यादव ने गांव का निरीक्षण कर तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोरोना बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कोविड नोडल अधिकारी और प्रशासनिक अमला जूनियर हाईस्कूल परिसर पहुंचा। जहां स्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारियों भी कोरोना संक्रमण की चर्चा की और उन्हें गांव में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन के साथ अन्य जरूरी सावधानियों को बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमित लोगों की नियमित स्वास्थ्य व ऑक्सीजन लेवल की जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम तमकुहीराज एआर फारुखी, तहसीलदार रामप्यारे, नायब तहसीलदार विकास कुमार सिंह, सीओ फूलचंद्र कन्नौजिया, बीडीओ सेवरही विवेकानंद मिश्र, तरयासुजान के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार राय, एचओ तरयासुजान धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक नकछेद साह, मुकेश कुमार, पूर्व प्रधान हीरालाल यादव, प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार गोड़, जेके सिंह, अरविंद सिंह पटेल, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।