फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No wild animals were seen in Basdila for the second day, forest department's combing continues

Kushinagar News: बसडिला में दूसरे दिन नहीं दिखा जंगली जानवर, वन विभाग की कांबिंग जारी

Wed, 30 Jul 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 30 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
No wild animals were seen in Basdila for the second day, forest department's combing continues
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के बसडिला गांव के सिहोरवा टोले पर रविवार की देर शाम को दिखा हिंसक जंगली जानवर दो दिनों बाद मंगलवार को नजर नहीं आया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस लिया है। हालाकि गांव के लोग अभी उधर जाने से परहेज कर रहे है। वन विभाग के कर्मचारी गांव में नजर बनाए हुए है और कांबिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


बसडीला गांव के सिहोरवा टोले पर रविवार की देर शाम को खेत के पास एक घर का छत लग रहा था, वहां मजदूरों के अलावा गांव के तमाम लोग थे। देर शाम वही बगल के गन्ने की खेत में एक हिसंक जंगली जानवर भागते हुए देखा गया। लोगों का दावा था कि वह जानवर तेंदुआ है। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और काबिंग किया लेकिन मिट्टी सख्त होने के कारण कोई पदचिन्ह नहीं दिखा। सोमवार और मंगलवार दोनों दिन हिंसक जानवर नहीं दिखा जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस लिया। गांव के लोगों ने बताया कि दो दिनों से वह जानवर नहीं दिखा है। हालांकि लोग अभी भी प्रभावित क्षेत्र में जाने से परहेज कर रहे है, लेकिन वन विभाग की टीम लगातार काबिंग कर रही है, और लोगों को सतर्क और जागरूक करने में जुटी हुईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed