फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No Signboards or Reflectors at Highway Cuts... Increased Risk of Accidents

Kushinagar News: हाईवे कट पर संकेतक न रिफ्लेक्टर...हादसे का बढ़ा खतरा

Sun, 03 May 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
No Signboards or Reflectors at Highway Cuts... Increased Risk of Accidents
सुकरौली। कस्बे से सटे जनपद के बॉर्डर रामपुर क्षेत्र में हाइवे के कट पर संकेतक बोर्ड और लाइट रिफ्लेक्टर न होने से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि इस कट पर कोई स्पष्ट संकेत न होने के कारण खासकर रात के समय वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तेज रफ्तार से आने वाले वाहन अचानक कट को पहचान नहीं पाते, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार कई बार इस समस्या की शिकायत संबंधित विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थिति यह है कि बाहरी क्षेत्र से आने वाले चालक इस कट से अनजान रहते हैं और असमंजस में अचानक ब्रेक लगाने या मुड़ने की कोशिश करते हैं, जिससे पीछे से आ रहे वाहनों के टकराने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस हाइवे कट पर उचित संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर लाइट लगवाई जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed