फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No relief from cold, fog will increase further

Kushinagar News: ठंड से राहत के आसार नहीं, और बढ़ेगा कोहरा

Sun, 14 Jan 2024 02:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 Jan 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
No relief from cold, fog will increase further
पडरौना नगर में ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते लोग।
पडरौना। जिले के लोगों को अभी आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी मौसम के पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले जांच दिनों तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान सुबह शाम आसमान में बादल छाए रहने के साथ कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही लोग गलन भरी ठंड से परेशान रहे। दोपहर बाद करीब एक बजे आसमान साफ हुआ तो हल्की धूप निकली। इसके बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। लेकिन दिन ढलते ही पुन: लोग गलन भरी ठंड से परेशान हो गए। बाइक चलाने वाले चालक बिना दास्ताने के बाइक नहीं चला पा रहे थे। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जिले के आने वाले पांच दिन का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उसके मुताबिक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 80-93 प्रतिशत और शाम को 60-75 फीसदी के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। इस अवधि में सुबह और शाम के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और घना कोहरा रहेगा। उन्होंने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण पशुओं के दूध उत्पादन में आ सकती है। इसके लिए दुधारू पशुओं को नियमित रूप से 50 ग्राम नमक, 50 से 100 ग्राम खनिज मिश्रण और अनाज के साथ-साथ हरा और सूखे चारे का मिश्रण खिलाएं। पशुओं को ठंड से बचाने के लिए सूखी घास या राख का बिछान करें। कम तापमान को ध्यान में रखते हुए आलू, गेहूं, मक्का, पपीता, केला एवं सब्जियों की फसलों को कम तापमान से बचाने के लिए खेतों में उचित नमी बनाए रखें। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश वर्मा ने बताया ठंड के मौसम में बच्चों में सर्दी, जुखाम, खांसी और निमोनिया जैसी बीमारियां होने की आशंका अधिक रहती है। इससे बचाव के लिए बच्चों को बाहर ले जाते समय गर्म टोपी पहनाएं। हाथ और पैरों को मिटन और मोजे से ढंककर रखें। बच्चे गीले ना हों, क्योंकि ऐसा होने से उन्हें ठंड ज्यादा लग सकती है। हमेशा सबसे अंदर बच्चों को कॉटन के कपड़े पहनाएं, उनके ऊपर ऊनी कपड़े पहनाएं।
विज्ञापन


00

आने वाले पांच दिनों तक रहने वाले मौसम का पूर्वानुमान

दिन .......................... अधिकतम तापमान ......................न्यूनतम तापमान
रविवार ....................... 19.0 डिग्री सेल्सियस ...................... 07.0 डिग्री सेल्सियस

सोमवार ....................... 21.0 डिग्री सेल्सियस ....................... 08.0 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार ....................... 22.0 डिग्री सेल्सियस ........................ 10.0 डिग्री सेल्सियस

बुधवार ........................ 22.0 डिग्री सेल्सियस ...................... 10.0 डिग्री सेल्सियस

बृहस्पतिवार ........................ 22.0 डिग्री सेल्सियस ........................ 10.0 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed