फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No patient of Kovid found after two and a half months

ढाई महीने बाद नहीं मिला कोविड का कोई मरीज

Mon, 28 Jun 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
No patient of Kovid found after two and a half months
ढाई महीने बाद नहीं मिला कोविड का कोई मरीज
विज्ञापन

पडरौना। करीब ढाई महीने बाद कोरोना के मामले में सोमवार का दिन सुखद रहा। क्योंकि कोई व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। राहत की बात यह भी रही कि दो मरीज स्वस्थ हुए हैं।
इस साल मार्च के दूसरे सप्ताह से ही कोरोना महामारी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया था। क्योंकि इससे पहले तक कोरोना से सिर्फ 65 मरीजों की ही मौत हुई थी और संक्रमित मरीजों की संख्या भी काफी कम थी, लेकिन मार्च के दूसरे सप्ताह से इस महामारी की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया था। न केवल संक्रमण तेजी से बढ़ा, बल्कि इसकी चपेट में आने वाले मरीजों के मौतों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा था। इतने दिनों बाद सोमवार का दिन सबसे अधिक राहत देने वाला रहा। इस दिन कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 4453 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 2899 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें सभी निगेटिव पाए गए। इस तरह अब तक कराई गई 747541 लोगों की जांच में 15572 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 224 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 15321 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 27 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed