{"_id":"5e0250de8ebc3e87be2cef3a","slug":"no-new-year-prty-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp334573994","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में न्यू ईयर पार्टी से इस बार करें परहेज: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में न्यू ईयर पार्टी से इस बार करें परहेज: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
होटल प्रबधक व संचालकों को ट्रवेल एडवाइजरी देते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में न्यू ईयर पार्टी से इस बार करें परहेज: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बैठक कर जारी की एडवाइजरी
जिले में धारा 144 लागू होने से प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
कसया। कुशीनगर में नववर्ष के स्वागत पर इस बार जश्न नहीं होगा। जिले में धारा 144 लागू होने के चलते प्रशासन की ओर से लोगों से यहां भीड़ न जुटाने की अपील की जा रही है। मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया ने होटल प्रबंधकों व संचालकों के साथ होटल पथिक निवास के सभागार में बैठक कर इस संबंध में निर्देश भी जारी किए।
बैठक में सभी होटलों इंट्री के दौरान आईडी चेकिंग, लोकल लोगों की डबल चेकिंग, संदेह पर पुलिस को सूचना देने, गेट पर गार्ड की तैनाती, बसों की चेकिंग, मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था, इमरजेंसी में एग्जिट प्लान ड्राफ्ट करने, फायर, सैंड बकेट, क्यूआरटी टीम तैयार रखने, सभी जगह सीसीटीवी कैमरे चालू रखने आदि की व्यवस्था करते हुए चार दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने होटल प्रबंधकों से बसों को अंदर पार्क करने के लिए टूरिस्ट आपरेटरों को जानकारी साझा करने के लिए कहा। डिजास्टर कोड के तहत प्रत्येक होटल व धर्मशाला में एग्जिट प्लान डिस्प्ले करने व रिस्पांसबिलिटी प्लान बनाकर प्रशासन को देने का भी निर्देश दिया। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को बोतल में पेट्रोल नहीं देने की सख्त हिदायत दी गई।
क्षेत्र में कहीं ईंट, पत्थर अथवा गिट्टी हो तो दुकानदार, ठेकेदार व संस्था के जिम्मेदार उसे सुरक्षित करें, ताकि किसी अप्रिय स्थिति में भीड़ उसका प्रयोग न कर सके।
विज्ञापन
इस मौके पर सीओ कसया शिव स्वरूप, एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय, संरक्षण सहायक अविनाश चंद्र त्रिपाठी, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, बिरला धर्मशाला प्रबंधक वीरेंद्र तिवारी, किरन सिंह, श्रवण तिवारी, वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम, चौकी इंचार्ज निरंजन राय, राजेंद्र मोहन गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।