Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No late at 11, no meeting at 12

11 बजे लेट नहीं, 12 बजे भेंट नहीं

Fri, 18 Nov 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
No late at 11, no meeting at 12
प्रांतीय कक्ष में जुगाड़ से लगा ताला। - फोटो : KUSHINAGAR
11 बजे लेट नहीं, 12 बजे भेंट नहीं
विज्ञापन

कुशीनगर में लोक निर्माण विभाग के दफ्तर का गजब हाल, नहीं किया जा रहा मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन
12 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचते हैं अधिकारी, कैसे सुनेंगे जनता की समस्या
विष्णुदत्त पांडेय
पडरौना। कुशीनगर जिले के लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारी व कर्मचारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। कम से कम शुक्रवार की पड़ताल में यही दिखा। जबकि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि दोपहर 12 बजे तक अधिकारी अपने दफ्तर में जनता की समस्याओं को सुनेंगे। मगर लोनिवि के अधिकारी 11 बजे तक दफ्तर पहुंचते नहीं हैं और 12 बजे इनसे जनता की भेंट होती नहीं है। हालांकि, इनके कक्ष के बाहर जनता से मिलने का समय 10-12 बजे तक अंकित है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यालय की संवाददाता ने शुक्रवार पड़ताल की तो अधिकारियों और कर्मचारियों की बेपरवाही साफ नजर आई। दोपहर 12 बजे तक अधिकतर अधिकारी व कर्मचारी अपने कक्ष में नहीं पहुंचे थे। जो आए थे वह भी कार्य करने के बजाय बातों में मशगूल थे। कुछ कर्मचारी काम छोड़कर धूप का आनंद ले रहे थे।
विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता की कुर्सी खाली थी। फोन पर पूछने पर अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर दो बजे तक आएंगे। एक मामले की जांच के लिए क्षेत्र में चले गए हैं। सुबह 10:35 बजे सहायक अभियंता बीएन शर्मा की कुर्सी खाली थी। वहां मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि साहब 12 बजे तक आएंगे। वहीं, कुछ अन्य कर्मचारी भी नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10:40 बजे पत्राचार एवं लेखा वर्ग कक्ष में मुख्य लिपिकों की कुर्सी खाली थी। वह 11 बजे के बाद आए। पूछने पर बताया कि जाम के कारण लेट हो गए। वहीं, कुछ कर्मचारी आए ही नहीं थे। जो कर्मचारी आए थे वह भी कुर्सियां अस्त व्यस्त करके एक दूसरे से बातचीत में व्यस्त दिखे।
सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार की कुर्सी खाली थी। मोबाइल पर उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में हैं। इसलिए आज दफ्तर नहीं आएंगे। सुबह 11:10 बजे अवर अभियंता के कक्ष में ताला लगा था। इसी तरह सुबह 11:20 बजे सहायक अभियंता चतुर्थ की भी कुर्सी खाली थी। संवाद
----
जिला सेवायोजन अधिकारी कर रहे थे इंतजार
डीएम की जांच कमेटी में शामिल जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, प्रांतीय खंड में अधिकारी का इंतजार कर रहे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि गड्ढा मुक्त सड़क की जांच में वह भी शामिल हैं। एक जेई का इंतजार कर रहे हैं।
---
क्षेत्र की सड़कें खराब हैं। इसी समस्या को लेकर आया था। लोनिवि के वरिष्ठ अधिकारी के नहीं आने से घर लौट रहा हूं। बृहस्पतिवार को भी अधिकारी नहीं आए थे। इस दफ्तर में अधिकारी व कर्मचारी समय से नहीं आते हैं। मुख्यमंत्री का आदेश है कि 10-12 बजे तक अधिकारी अपने कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनें। इसके बाद ही क्षेत्र में जाएं। लेकिन अधिकारी इसका पालन नहीं कर रहे हैं।

- शैलेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, जनता दल युनाइटेड
---
गड्ढा मुक्त सड़क बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया है। जो अधिकारी-कर्मचारी समय से नहीं आ रहे हैं, जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- रमेश रंजन, डीएम कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed