{"_id":"67a5008a5b9982cf420822f5","slug":"no-helmet-no-fuel-on-the-bannertake-it-in-reality-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-131606-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बैनर पर नो हेलमेट-नो फ्यूल...हकीकत में आओ ले जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बैनर पर नो हेलमेट-नो फ्यूल...हकीकत में आओ ले जाओ
Fri, 07 Feb 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सड़क सुरक्षा के लिहाज से नो हेलमेट नो पेट्रोल की व्यवस्था 26 जनवरी से लागू की गई है, लेकिन जिले में इसका पालन महज खानापूर्ति भर रह गया है। ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर बड़े-बड़े बैनर लगा दिए गए हैं, मगर ज्यादातर जगहों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल मिल रहा है। जहां थोड़ा सख्ती है, वहां दूसरे व्यक्ति से हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवा रहे हैं।
सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार की ओर से लगातार सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तो चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट अनिवार्य किया गया है। ऐसे में अब नो हेलमेट नो फ्यूल व्यवस्था का पेट्रोल पंप पर इसका असर नहीं नजर आ रहा है। जागरूकता के लिए हर पेट्रोल पंप पर संचालकों ने बैनर तो लगा दिया, लेकिन उसका पालन कराने में वह नाकाम हैं। इसका परिणाम है कि अधिकतर पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के भी लोग पेट्रोल भरवा रहे हैं। वहीं जिन पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिल रहा है वहां लोग दूसरे से हेलमेट लेकर उसे लगाकर पेट्रोल भरवा रहे हैं।