फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No fear of accident, traveling sitting on roofs and footboards of buses

Kushinagar News: हादसे का डर नहीं, बसों की छतों और पायदान पर बैठकर कर रहे यात्रा

Mon, 20 Nov 2023 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
No fear of accident, traveling sitting on roofs and footboards of buses
- जोखिम भरी यात्रा पर नहीं है किसी का नियंत्रण
विज्ञापन



तमकुहीराज। नेशनल हाइवे पर लगातार हो रहे हादसों से भी लोग सबक न ले रहे हैं। वाहनों की छतों और पायदान पर बैठकर सफर बदस्तूर जारी है। यह हाल यातायात सुरक्षा माह में है। नियमों का पाठ पढ़ाने वाले जिम्मेदार सिर्फ लोगों को जागरूक करने का दावा कर रहे हैं। न तो हादसे को रोक पा रहे हैं, न ही ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


तमकुहीराज क्षेत्र से होकर गुजरने वाले फोरलेन पर त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में वाहन यात्रियों कों लेकर बिहार की ओर नियमित रुप से जा रहे हैं। यातायात सुरक्षा माह होने के बावजूद चालक अपने वाहनों की छतों और पायदान पर यात्रियों कों बैठाकर तेज रफ्तार में वाहन चला रहे हैं। छठ महापर्व में घर पहुंचने की जल्दबाजी में लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। लोग वाहनों के छतों और पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहे हैं। जिम्मेदारों की चुप्पी लापरवाही का बड़ा कारण बन गई है। हाल यही रहा तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। त्योहारों का समय होने के कारण बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को वाहनों की कमी से जूझना पड़ रहा है। गोरखपुर, देवरिया सहित अन्य स्थानों से आने वाले यात्रियों को तमकुहीराज तक ही सुरक्षित यात्रा करने के लिए साधन उपलब्ध है। तमकुहीराज से सलेमगढ़, लतवा बाजार, बिहार के गोपालगंज, सासामूसा, कुचायकोट, बथना सहित अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों के लिए अधिकतर निजी वाहनों की सुविधा उपलब्ध है। वाहनों की संख्या कम होने और चालकों के अधिक सवारी ढोने व पैसा कमाने के लालच के कारण सवारियों को वाहनों की छतों और पायदानों पर बैठा दिया जा रहा है। वाहन चालक यात्रियों से पूरा किराया भी वसूलते हैं और जान जोखिम में डालते हैं। वाहनों की छतों व पायदानों तथा पीछे लटककर असुरक्षित यात्रा करते समय लोग यह भूल जाते हैं कि यह लापरवाही उनकी जान भी जा सकती है। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी भी कार्रवाई से परहेज कर रहे हैं, जिसके कारण निजी वाहन चालकों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed