फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No doctors, no medicines, plenty of dirt, patients at the mercy of God

Kushinagar News: डाॅक्टर न दवाएं...गंदगी भी भरपूर, भगवान भरोसे मरीज

Thu, 09 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
No doctors, no medicines, plenty of dirt, patients at the mercy of God
सीएचसी में फर्श पर बैठे मरीज। संवाद  
दुदही। सीएचसी दुदही पर प्रतिदिन पांच सौ से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में व्यवस्था बदहाल है। एक तरफ जहां पेयजल के लिए मरीजों और तीमारदारों को भटकना पड़ता है। वहीं मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ता है और जांच के लिए भी डॉक्टर लिखते हैं। गायनी की तैनाती नहीं होने के कारण महिलाओं को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

दुदही में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए 30 शैया का सीएचसी का निर्माण कराया गया, लेकिन यह सीएचसी अपने उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही है। कर्मचारियों कि कमी के चलते मरीजों को घंटाें इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है। सीएचसी में प्रत्येक दिन 500 से अधिक ओपीडी में मरीज इलाज के लिए आते हैं। सेवानिवृत होने के बाद किसी चीफ फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हुई और स्टाफ नर्स की कमी है।
विज्ञापन

कोई गायनी महिला चिकित्सक नहीं होने से महिलाओं को निजी अस्पताल में या मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। इसके लिए मरीजों को अधिक रुपये खर्च करने के साथ ही साथ जान गवानी पड़ जाती है। मरीजों के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। मरीजों के बैठने के लिए 30 कुर्सी भी हाल में लगी थी, उसे कुछ कर्मचारी अपने कमरे में रख लिए हैं। वार्डों में लगी खिड़कियों की जाली फटी हैं। जरनेटर काफी दिनों से खराब पड़ा है। बिजली रहती है तो एक्सरे होता है, नहीं तो निजी केंद्रों पर मरीजों को जाना पड़ता है। करीब सात साल पहले स्वीपर की मौत हो गई। तब से आज तक किसी स्वीपर की तैनाती नहीं हो सकी। चार दिनों से कैंपस में पानी लगा हुआ है। एम्बुलेंस से मरीज आने पर काफी दूर पर मरीजों को उतरना पड़ रहा है। कुछ पानी प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कुछ पानी निकलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed