{"_id":"5872854c4f1c1b7f02ba826d","slug":"nitish-kumar-visited-the-ship-in-gandak","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंडक नदी में नाव पर घूमे नीतीश कुमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंडक नदी में नाव पर घूमे नीतीश कुमार
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को गंडक नदी में नाव पर घूमे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्मीकि ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आए बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार रविवार को गंडक नदी में नाव पर घूमे। इसके बाद उन्होंने लॉयन सफारी का भी आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने जंगल क्षेत्र में स्थित मदनपुर देवी मंदिर समेत पांच स्थानों को पर्यटन की दृष्टिकोण से विकसित करने का निर्देश भी दिया। शाम चार बजे सीएम सड़क मार्ग से पटना लौट गए।
विज्ञापन
कुशीनगर नगर सीमा से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को जंगल क्षेत्र में पहुंचे थे। रात में वाल्मीकि वन क्षेत्र में बांस की बनी झोपड़ी में विश्राम किया। रविवार सुबह उन्होंने नारायणी नदी में नाव से घूमकर क्षेत्र का नजारा देखा। इसके बाद जंगल सफारी पर निकले मुख्यमंत्री ने नदी किनारे भेड़िहारी वन क्षेत्र में पहुंचकर ग्रास लैंड को बढ़ाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने यूपी-बिहार और नेपाल के लोगों के लिए आस्था व विश्वास के केंद्र मदनपुर देवी मंदिर, राजगढ़ी स्थान, नर देवी मंदिर, कमलेश्वर महादेव और जटाशंकर शिव स्थान को पर्यटन की दृष्टिकोण से विकसित करने की बात कही। इन स्थलों के विकसित होने से इस क्षेत्र में पर्यटन को बहुत बढ़ावा मिलेगा। शाम चार बजे सीएम पटना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन