फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nine roads will be connected to the main roads, 10 crores will be spent

Kushinagar News: मुख्य मार्गों से जुड़ेंगी नौ सड़कें, खर्च होंगे 10 करोड़

Sat, 07 Jun 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 07 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Nine roads will be connected to the main roads, 10 crores will be spent
उजारनाथ। शासन की तरफ से फाजिलनगर विधान सभा क्षेत्र में नौ नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। निर्माण कार्य कराने के लिए शासन की तरफ पीडब्ल्यूडी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस निर्माण कार्यों पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। इन सड़कों का निर्माण होने के बाद क्षेत्र के कई गांव मुख्य सड़क से तो जुड़ेंगे ही साथ ही लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के उन गांव की सड़कों को प्रमुखता दी गई है, जिनकी आबादी 150 से 250 तक है, लेकिन वे गांव सीधे मुख्य सड़क से नहीं जुड़ सके हैं। फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के ऐसे गांव जो अब तक मुख्य सड़क से नहीं जुड़े हैं, उन नौ सड़कों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव की मंजूरी मिल गई है। शासन की तरफ से इन सड़कों के निर्माण के लिए धन भी निर्गत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत सड़कों में पटहेरवा से मोहर टोला तक पिच मार्ग का निर्माण होगा। इस निर्माण कार्य पर एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सड़क अभी तक मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ा था। बरसात के दिनों में इस कच्ची सड़क पर पानी भर जाता जिससे होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इस तरह पटहेरवा से मठिया माफी, ढेकुलिया, बैकुंठपुर, खलवा टोला, बरवा राजापाकड़ जमुआन टोला, नकटहा, बसडीला, जमुनही, कोइलसवा बुजुर्ग-मंगलपुर और सपही बुजुर्ग से मोहर टोला को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि यह सड़क उन गांव में वरियता के आधार पर बन रही है। जो अभी तक मुख्य मार्ग से नही जुड़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि शेष बचे गांव की सूची उपलब्ध है। उन्हें भी अगले योजना में संतृप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed