{"_id":"6914e6e556155c4f6508c4ab","slug":"nine-people-booked-for-assault-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148835-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मारपीट के मामले में नौ लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मारपीट के मामले में नौ लोगों पर केस
Thu, 13 Nov 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
खडडा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दरगौली गांव निवासी धीरेन्द्र गुप्ता ने कोर्ट में वाद दायर कर बताया है कि उनकी पत्नी से विवाद होने के चलते तलाक का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। इसी रंजिश के चलते 27 सितंबर 2025 को पत्नी व उनके माता-पिता, भाई, बहन, बहनोई व अन्य परिवार वाले घर पहुंचे और घर में घुसकर पिटाई कर सामान तोड़ किए।
इस दौरान अंगूठी छीन लिए, जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोर्ट के आदेश पर हनुमानगंज पुलिस ने ससुर रामजी, साले विट्टू धर्मेन्द्र तथा पत्नी, सास, निवासी ग्राम कटाई भरपुरवा थाना जटहा समेत नौ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छिनैती का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।