फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nine pairs tied in the same pavilion

एक ही मंडप में नौ जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Tue, 30 May 2017 12:03 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 30 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nine pairs tied in the same pavilion
एक ही मंडप में नौ जोड़े बंधे परिणय सूत्र में - फोटो : अमर उजाला

जटहां बाजार। अरनहवा गांव के जंगल टोला स्थित दुदही माता के स्थान पर सोमवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नौ वर वधुओं का परंपरागत रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बारातियों व अन्य आगंतुकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नव दंपति को सुखमय जीवन का आशीर्वाद देकर विदा किया।

विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। यूपी और बिहार के वर वधु अपने-अपने घरवालों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो फूल, तिलक व अक्षत से इनका स्वागत किया गया। इसके बाद परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्म पूरी कराई गई। इस समारोह में अंशू चौहान व संतोष कुमार, ममता व रामनरायन राम, प्रभावती व हृदेश, किरन व प्रभु, गूंजा व पप्पू कुमार, किरन व हरेराम, रिंकी व शिब्बन लाल, रीमा व शैलेष तथा संध्या व गुड्डू एक साथ परिणय सूत्र में बंधे। नवविवाहित जोड़ों को अजय गोविंद राव शिशु, राजन जायसवाल, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, जितेंद्र यादव, रविंद्र यादव, गोरख मिश्र, कैलाश कुशवाहा, अंगद यादव दूधनाथ भारती, विवेकानंद तिवारी, परम गोंड, दूधनाथ चौहान, आत्मा गुप्ता आदि ने आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed