फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nine more corona positives found in Kushinagar

कुशीनगर में मिले 11 और कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 186

Tue, 07 Jul 2020 07:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jul 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Nine more corona positives found in Kushinagar
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

कुशीनगर जिले में सोमवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कालेज से आई 261 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 250 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। इन्हें लेकर अब तक 186 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से पांच की मौत हो गई है जबकि 67 लोग पॉजिटिव हैं।

विज्ञापन


अब तक 114 लोग बीमारी से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। सोमवार की रात में आई रिपोर्ट में पांच मरीज तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि अन्य मरीज मोतीचक, खड्डा, कसया और नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के निवासी हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जिन 11 लोगों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उनमें तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के दुदही ब्लॉक के धोकरहा शुक्ल पट्टी, देवीपुर व चाफ, तमकुही क्षेत्र के बभनौली और फाजिलनगर क्षेत्र के मधुरिया के लोग हैं। इनके अलावा कसया क्षेत्र के कुड़वा धन्नीपट्टी, नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पड़रही, खड्डा क्षेत्र के छितौनी और मोतीचक ब्लॉक के लक्ष्मीपुर धूस के एक-एक व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी मरीजों को लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। इन गांवों में स्वास्थ्य टीम भेजकर संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। मंगलवार को 297 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया जबकि 386 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट अभी प्रतीक्षारत है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed