फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nine adolescent workers found at nine establishments during inspection.

Kushinagar News: जांच में नौ प्रतिष्ठानों पर मिले नौ किशोर श्रमिक

Sat, 08 Aug 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Nine adolescent workers found at nine establishments during inspection.
कसया। श्रम विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कसया और पडरौना में जांच अभियान चलाया। इस दौरान होटल, ढाबों, मोबाइल और ऑटो वर्कशॉप सहित नौ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जहां नौ किशोर श्रमिक काम करते हुए मिले।
विज्ञापन

अभियान के दौरान संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत निरीक्षण टिप्पणी जारी करते हुए विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें बाल श्रम न कराने की सख्त हिदायत दी गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने प्रतिष्ठान संचालकों को बताया कि बाल श्रम कराना कानूनन अपराध है। बाल श्रम कराते पाए जाने पर छह माह से दो वर्ष तक की कारावास और 20 हजार से 50 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। अभियान के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के आरक्षी मुकेश और अभिषेक कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed