{"_id":"68e822b83b190bf04500c751","slug":"nikhil-and-sonali-top-the-100-meter-race-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-146901-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 100 मीटर की दौड़ में निखिल और सोनाली अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 100 मीटर की दौड़ में निखिल और सोनाली अव्वल
Fri, 10 Oct 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के संविलयन विद्यालय नदवाबिशुनपुर में बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य, कसया एसडीएम डॉ संतराज सिंह बघेल, बीईओ विजय पाल नारायण त्रिपाठी, प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विश्व विजय सिंह व खेल संयोजक रामबहादुर सिंह ने हरी झंडीश दिखाकर खेल प्रतियोगिता शुरू कराया। सबसे पहले प्राथमिक स्तर पर हुई 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह प्रथम, जय किशन चौहान द्वितीय व बालिका वर्ग में राशि प्रथम, अनुष्का गौड़ द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में निखिल प्रथम, अब्बास द्वितीय व बालिका वर्ग में सोनाली प्रथम व प्रियंका द्वितीय स्थन पर रहीं। इसी तरह सुलेख में अंकुश प्रजापति ने प्रथम, शिवम कुशवाहा ने द्वितीय स्थान लाए। खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय अवरंवा शोफीग़ज व बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सपहा और कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग महुअवा विजेता और उप विजेता खैरटिया की टीम बनी। इन सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।