फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   NH-730 filled with rain water, anger among people

Kushinagar News: एनएच-730 पर भरा बारिश का पानी, लोगों में नाराजगी

Thu, 04 Jul 2024 06:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
NH-730 filled with rain water, anger among people
कप्तानगंज। कस्बे में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से एनएच-730 पर बारिश का पानी भर गया है। इस रास्ते लोगों को आवागमन में परेशानी होने के साथ सड़क किनारे बसे कई लोगों के घरों में पानी घुसने लगा है। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कप्तानगंज-पडरौना मार्ग के चौड़ीकरण के बाद जलनिकासी के लिए करीब चार वर्ष पूर्व नाली का निर्माण कराया गया। सुभाष नगर से सुभाष चौक तक सड़क के दोनों तरफ बनी नाली का बहाव उल्टा कर दिया गया है। इसका नतीजा है कि नाली बनने के बाद भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसी बीच रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण भी शुरू हो गया है। इसके चलते भी बारिश का पानी निकलने में दिक्कत हो रही है। दो दिन से हो रही बारिश का पानी सड़क पर एकत्र हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह दो पहिया और चार पहिया वाहन सड़क पर जलभराव में फंस गए। डाॅ. उपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके अस्पताल में बारिश का पानी घुस गया है। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को अन्य कमरे में शिफ्ट करना पड़ा है। कस्बे के राजेश कुमार मिश्रा, गोलू मिश्रा, विनोद गोविंद राव, मुकेश सिंह, पप्पू सिंह, राकेश पांडेय, रमेश सिंह, रामप्रीत गुप्ता, गौरी शंकर वर्मा, डाॅ. दीप कुमार तिवारी, मोनू सिंह, अशोक कुमार चौरसिया आदि ने बताया कि जलभराव की समस्या से यहां के लोग चार वर्ष से परेशान हैं। जलभराव होने से कई लोगों के मकानों की दीवार क्रेक हो गई है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



0

विभागीय कार्य से बाहर हूं। सड़क पर जलभराव की सूचना पर तहसीलदार को भेजा गया है। जलनिकासी की व्यवस्था की जा रही है। -योगेश्वर सिंह, एसडीएम, कप्तानगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed