फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   newly wed woman body found hanging from the ceiling in kushinagar

कुशीनगर: छत के कुंडे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल के लोग घर छोड़कर गायब

Sun, 20 Feb 2022 04:20 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 20 Feb 2022 04:20 PM IST
सार

कप्तानगंज थाने के एसओ सुधीर कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरा और कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। सूचना मिलने पर सीओ कसया पीयूषकांत राय भी पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
newly wed woman body found hanging from the ceiling in kushinagar
मृतक गुड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव अजीजनगर गांव के खपरधिक्का टोला में रविवार को सुबह एक नवविवाहिता का शव छत के कुंडे से लटकता मिला। ससुराल के लोग घर छोड़कर गायब थे। गांव के किसी व्यक्ति ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचते ही चीत्कार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के शिवपुर डीह गांव के निवासी मुनीब पटेल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री गुड़िया (23) की शादी लगभग दो साल पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अजीजनगर गांव के खपरधिक्का टोला निवासी कमलेश पटेल से हुई थी। रविवार को सुबह गुड़िया का शव घर में छत के एक कुंडे में फंदे से लटकता मिला। ससुरालवाले घर छोड़कर गायब थे। गांव के किसी व्यक्ति की सूचना पर परिजन पहुंचे और विलाप करने लगे।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाने के एसओ सुधीर कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरा और कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। सूचना मिलने पर सीओ कसया पीयूषकांत राय भी पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed