फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Newly married woman commits suicide by hanging herself, in-laws leave the house and run away

Kushinagar News: फंदे से लटककर नवविवाहिता ने दी जान, ससुरालवाले घर छोड़कर भागे

Sat, 20 Jan 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman commits suicide by hanging herself, in-laws leave the house and run away
बलकुड़िया गांव के माधोपुर में रूबी कुशवाहा की मौत पर रोते बिलखते परिजन।
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के बलकुड़िया गांव के माधोपुर में शुक्रवार को नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली l सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की। घटना के बाद से ही मृतका के ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। मायका पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए हमेशा उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के गांव सपहां डम्मरछापर निवासी शंभू कुशवाहा ने करीब बीस माह पूर्व अपनी पुत्री रूबी (26) की शादी जटहां बाजार थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी शंभू कुशवाहा के पुत्र प्रेमचंद से की थी। शुक्रवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। उसके बाद रूबी का पति प्रेमचंद गांव के ही निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक में मजदूरी करने चला गया। मृतका रूबी के ससुर शंभू कुशवाहा गांव में दुकान से कुछ सामान लेने गए थे। उस समय घर में रूबी के अतिरिक्त केवल उसकी जेठानी ही मौजूद थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे घर में जब कोई नहीं था, तब रूबी ने छत पर जाने वाली सीढ़ी के ऊपर लगे बांस से साड़ी का फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थिति में आत्महत्या कर ली। जेठानी घर के अंदर पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को फंदे से नीचे उतारा, तब तक रूबी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची जटहां बाजार थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने मृतका के शव को तुरंत कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम से संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल की जांच किया और कुछ नमूने एकत्र किए हैं। पुत्री की मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से ही मृतका रूबी के ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अधिक दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज नहीं देने पर रूबी को प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने ही उनकी पुत्री की हत्या की है। हालांकि, शाम तक इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली।
इस मामले में थाना जटहां बाजार के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घरवाले शव को फंदे से नीचे उतार चुके थे। घटना के बाद अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।


0

बीस महीने पहले हुई थी शादी


बीते साल मई के महीने में रूबी की शादी हुई थी। शादी से पहले उसकी सगाई भी हुई थी। लोगों का कहना है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में ताल्लुकात अच्छे नहीं थे। मृतका के मायकेवालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग और दहेज की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पूरी नहीं होने पर रूबी की पिटाई होती थी और उसे प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि रूबी को भूखा भी रखा जाता था। रूबी के घरवाले ससुराल वालों पर ही मारने का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed