{"_id":"6a0773b71c46a2fa99042b58","slug":"newly-elected-president-arrives-at-office-assumes-charge-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159874-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार्यालय पहुंचीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष, संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार्यालय पहुंचीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष, संभाला कार्यभार
Sat, 16 May 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करतीं नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनीता शाही।स्रोत-स
फाजिलनगर। शपथ ग्रहण के अगले दिन शुक्रवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता शाही ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक कर कस्बे के सर्वांगीण विकास लिए योजनाओं पर चर्चा की।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नपा अध्यक्ष सुनीता शाही ने कहा कि कस्बा के विकास, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और जन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरते हुए पति के अधूरे सपनों को पूरा किया जाएगा।
इस दौरान अजीम आलम, शुभम मिश्रा, सभासद ओमप्रकाश गुप्ता, रामसेवक सिंह, राजेश गुप्ता, आनंद सिंह, रमेश पासी, नसीम, बैरिस्टर गुप्ता, सच्चिदानंद उर्फ नेपाली बाबा, ओंकार राय, गुड्डू चौहान कुंवर शाही, रिंकू यादव आदि मौजूद रहे।