{"_id":"640390720f96546da40feaeb","slug":"newborn-found-covered-with-garbage-sent-to-child-line-kushinagar-news-c-7-1-74936-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कूड़े से ढका मिला नवजात, चाइल्ड लाइन भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कूड़े से ढका मिला नवजात, चाइल्ड लाइन भेजा गया
Sun, 05 Mar 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
दुदही/गौरीश्रीराम। सेवरही थाना क्षेत्र तिवारी पट्टी गांव में शनिवार की सुबह नौ बजे पानी की टंकी के पास कूड़े से ढका नवजात मिला। एक परिवार के लोगों ने उसको सेवरही सीएचसी में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पहुंची चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की टीम उसको साथ ले गई।
सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारी पट्टी गांव निवासी प्रमोद वर्मा शनिवार की सुबह नौ बजे चौराहे की दुकान से चाय पीकर वापस घर पैदल जा रहे थे। गांव के समीप टंकी के पास बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। वह झाड़ियों की तरफ गए तो कूड़े में ढका हुआ नवजात का पैर नजर आया। कूड़ा उठाकर उन्होंने उसको बाहर निकाला।
उसके बाद वह पत्नी उर्मिला की मदद से उसे सेवरही सीएचसी पर ले गए। लोगों ने इसकी सूचना सेवरही थानाध्यक्ष को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उसके बाद पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की टीम को बुलवा लिया। टीम के जिला समन्वयक मोहन लाल गुप्ता एवं सुशीला मौके पर पहुंचीं। इलाज के बाद उसे रविंद्रनगर स्थित चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 में भेेज दिया गया।