{"_id":"6951889bc0310c0ab700fc5a","slug":"new-year-police-will-deal-strictly-with-troublemakers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-151606-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष : हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष : हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
Mon, 29 Dec 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध मार्ग का भ्रमण करते एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल और सीओ कुंदन सिंह व अन्य । संवाद
कसया। नव वर्ष मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर रविवार को कुशीनगर के एक निजी गेस्ट हाउस में प्रशासन, पुलिस और स्थानीय दुकानदारों की बैठक हुई। इसमें मेले की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, कंट्रोल रूम, खोया-पाया केंद्र, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरों से पूरे मेले की निगरानी की जाएगी। नगरपालिका प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने कहा कि नव वर्ष मेला सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सीओ ने मेले की व्यवस्था, दुकानों के स्थान निर्धारण और सुरक्षा के बिंदुओं पर प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने दुकानदारों से स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मेले में 15 थानों की पुलिस फोर्स के साथ दो प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। सुरक्षा के लिए मेले को चार जोन में में बांटा गया है। पार्किंग के लिए बुद्ध इंटर कालेज का स्टेडियम, एयरपोर्ट रोड का बायां लेन कर्मचारियों के लिए बुद्ध पीजी कॉलेज और निर्माणाधीन कृषि विवि का परिसर क्षेत्र में पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। देवरिया रोड पर भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। दो कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे और खोया-पाया केंद्र स्थापित किया जाएगा। ट्रैफिक मैनेजमेंट और रूट डायवर्जन की भी व्यवस्था रहेगी। गोपालगढ़ से बैरिया चौराहे तक हाईवे से वाहनों का आवागमन सुचारू रहेगा।
वहीं कसया नगर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। मेले में महिलाओं और बच्चों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। मेला क्षेत्र में दो पहिया सहित सभी वाहन वर्जित रहेंगे। बैठक के बाद एसडीएम और सीओ ने स्थानीय लोगों के साथ बुद्ध मार्ग पर भ्रमण कर जायजा लिया।