{"_id":"65299df3fe8deaa74f0ba455","slug":"new-tedhihwa-culvert-will-be-built-in-gangitikar-at-a-cost-of-rs-8288-lakh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-6049-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 82.88 लाख की लागत से बनेगी गांगीटीकर में नई टेढ़िहवा पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 82.88 लाख की लागत से बनेगी गांगीटीकर में नई टेढ़िहवा पुलिया
विज्ञापन
- पुल का निर्माण होने से करीब 50 हजार की आबादी के लोगों को होगा फायदा
- सात मीटर होगा स्पान, लोनिवि ने शासन को भेजा प्रस्ताव
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी-फाजिलनगर सड़क पर गांगीटीकर में टेढ़िहवा पुलिया के स्थान पर नई पुलिया बनेगी। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। नई पुलिया के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक टेढ़िहवा पुलिया का नए सिरे से निर्माण करने में कुल 82.88 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के 50 हजार लोगों का आवागमन सरल होने के साथ यहां हर दिन वाले दुर्घटनाओं से भी निजात मिलेगी। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पुलिया सात मीटर चौड़ा बनेगा।
20 साल से क्षतिग्रस्त थी पुलिया
यह पुलिया बीते करीब 20 वर्ष से क्षतिग्रस्त थी। अमर उजाला ने पुलिया के क्षतिग्रस्त होने और सकरा होने की खबर प्रकाशित की तो लोक निर्माण विभाग ने इसकी मरम्मत कराकर इसके आस-पास रिफ्लेक्टर लगावाए। इस पुलिया के नए सिरे से निर्माण के लिए जनप्रतिनिधि राजन शुक्ल और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा की पहल पर पीडब्ल्यूडी ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। विधायक भी इस प्रस्ताव को स्वीकृति कराने में जोर लगा रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि साल के अंत तक इसके निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी। यदि यह प्रस्ताव परवान चढ़ी, तो इस टेढ़ी पुल को सीधा कर सात मीटर तक विस्तार किया जाएगा। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र के परशुराम सिंह, दीपक, छोटे तिवारी, प्रकाश सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
0000000
अमर उजाला नयी पुलिया के लिए रह प्रयासरत
गांगीटीकर के टेढ़िहवा पुलिया के संकरे होने के अलावा क्षतिग्रस्त होने से यहां हर दिन दुर्घटनाएं होती रहती थी। इन हादसों को लेकर न केवल लोग संजीदा थे, बल्कि अमर उजाला ने लगातार खबर प्रकाशित की। पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त हुई, तो कभी रात के समय हादसे होने की खबर प्रकाशित की गई। दुर्घटना को रोकने के लिए यहां सड़क सुरक्षा यंत्र (रिफ्लेक्टर, ब्रेकर, सचेतक बोर्ड ) लगाने की खबर प्रकाशित की गई।
00000
सड़क बनाई और पुलिया को छोड़ दिया
तुर्कपट्टी-फाजिलनगर मार्ग स्थित गुप्तकालीन सूर्य मंदिर को बुद्ध की धरती से जोड़ने वाली सड़क को विभाग ने तीन वर्ष पहले आरसीसी बनाया। पूर्व की सड़क के अपेक्षा आरसीसी सड़क को चौड़ा कर पांच मीटर कर दिया, जबकि पुलिया को यथावत छोड़ दिया गया। इससे पुलिया से बड़े वाहन नहीं गुजर पाते हैं, जिससे कई बार पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाता है। अमर उजाला ने एक के बाद एक चार खबर प्रकाशित किए, जिसके बाद विधायक और तत्कालीन लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हेमराज सिंह के प्रयास से नए पुलिया का प्रस्ताव भेजा गया। क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत तो हो गई, लेकिन यहां हादसे नहीं रुके। इसके बाद प्रशासन जागा और यहां रिफ्लेक्टर, सांकेतक, ब्रेकर और सूचना बोर्ड आदि लगवाए। एक्सईएन के स्थानांतरण के बाद मृत्युंजय सिंह की तैनाती हुई। उन्होंने दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र को समझते हुए यहां नये पुलिया का निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
000000
यह सबसे बड़ी समस्या थी। इसको लेकर कई वर्षों से मांग कर रहा हूं। अब नई पुलिया बनने की उम्मीद जगी है। इससे क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा।
- राजन शुक्ला, जिला पंचायत प्रतिनिधि।
0000000
पुलिया के बनवाने के लिए हम पूरी तरह तत्पर हैं। इसके लिए लगातार प्रयासरत हूं। पुलिया के प्रस्ताव में विलंब न हो इसके लिए लगातार लगा हूं। जल्द गांगीटीकर में पुलिया बनेगी और यहां की समस्या का समाधान हो जाएगा।
- सुरेंद्र कुशवाहा, विधायक, फाजिलनगर।
0000000
पुलिया बनने तक लोक निर्माण विभाग वहां दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय है। प्रस्ताव के लिए विभाग और जनप्रतिनिधियों की तरफ से नजर रखा गया है। गांगीटीकर में पुलिया बनने से बहुत बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। वहीं पर्यटन स्थल सूर्य मंदिर तक जाने वाले पर्यटकों की राह भी सुगम होगी।
- मृत्युंजय कुमार झा, अधिसासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।