फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   New education policy has opened doors of possibilities: Vice Chancellor

नई शिक्षा नीति ने खोले संभावनाओं का द्वार : कुलपति

Mon, 29 Jul 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Jul 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
New education policy has opened doors of possibilities: Vice Chancellor
जौरा बाजार। नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार मातृभाषा में पढ़ाई कराने की योजना है। इस तरह की शिक्षा से विद्यार्थियों की प्रतिभा में अपेक्षित निखार आएगा। इससे उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने में आसानी होगी। इसलिए कहा जा सकता है कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों की सफलता के लिए अपार संभावनाएं प्रदान करेगी।
विज्ञापन

ये बातें मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने कहीं। वे रविवार को जौरा इंटर कॉलेज परिसर में भारतीय शिक्षण मंडल गोरक्ष प्रांत की तरफ से आयोजित शिक्षा चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों की जिस क्षेत्र में रुचि है, उसी में उन्हें आगे ले जाए जाने की बात कही गई है। इसलिए प्राचीन शिक्षा के साथ इनोवेशन को लेकर तैयार किया गया है। तकनीकी युग में विद्यार्थियों को विषय से संबंधित उन्हें जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कई प्लेट फार्म तैयार किए गए हैं, जहां अभिभावक और शिक्षक उनकी प्रतिभा का निखार करने पर बल दे सकेंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को चाहिए कि वे संस्कारवान, चरित्रवान व धैर्यवान बनकर जीवन में सफलता के शीर्ष पर पहुंचने का प्रयास करें। चौपाल को यूएनपीजी काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. ममता मणि त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, उद्भव त्रिपाठी, विश्वामित्र त्रिपाठी, रामाश्रय प्रसाद, डाॅ. चंद्रशेखर सिंह, डाॅ. रामप्रीत मणि, डाॅ. कालिंदी त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, डाॅ.चंद्रप्रकाश सिंह आदि ने संबोधित किया। चौपाल का संचालन शोणभद्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गोड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सुबोध पांडेय, विजय उपाध्याय, शिवेंद्र पांडेय, अंशुमान चतुर्वेदी, धर्मेंद्र सिंह, सुनील दत्त तिवारी, सुमन द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, राजेश उपाध्याय, मनीष तिवारी, विनय तिवारी, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, बबलू राय, बिट्टन दूबे, प्रदीप दूबे, विकास चतुर्वेदी, रामेश्वर सिंह आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed