{"_id":"5eff30c48ebc3ea11721ae7b","slug":"new-corona-positive-cases-13-total-156-kushinagar-news-gkp356791525","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71
Fri, 03 Jul 2020 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में शुक्रवार को 124 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें 13 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें दो केस पुलिस लाइन के भी हैं, जबकि अन्य सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें लेकर कुल पॉजीटिव केस 156 हो गए हैं। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 71 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि अब तक 6323 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल की जांच कराई गई है, जिसमें 5533 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, 156 कोरोना पॉजीटिव मिले हैं और चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। 81 लोग अस्पतालों से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 62 लोगों को इलाज राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय लक्ष्मीपुर में बने अटैच एल-1 हास्पीटल में चल रहा है, जबकि आठ मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 124 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 111 निगेटिव तथा 13 पॉजीटिव केस शामिल हैं। संक्रमित मरीज धोकलहा शुक्लपट्टी, दुदही, गौरी जगदीश, भलुही, बगहां कलही बाजार, खड्डा थाना व पुलिस लाइन, बरवा छत्तरदास, गंभीरपुर, रायपुर भैसहीं आदि गांवों से हैं।
विज्ञापन