फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Network problem is disturbing the festival, the whole thing is not possible.

Kushinagar News: त्योहार में खलल डाल रही नेटवर्क समस्या, नहीं हो पा रही पूरी बात

Sun, 19 Nov 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Network problem is disturbing the festival, the whole thing is not possible.
- फोन के बार-बार कट जाने व नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता
विज्ञापन



- फोन करने के बाद क्राॅस टाकिंग और आवाज नहीं आने की भी मिल रही शिकायत
-15 दिन से क्षेत्र में संचालित सभी नेटवर्क कंपनियों की नेटवर्किंग व्यवस्था लड़खड़ाई

उजारनाथ। क्षेत्र में संचालित विभिन्न नेटवर्क कंपनियों का नेटवर्क सही से कार्य नहीं कर रहा है। इससे संदेश भेजना तो दूर, स्वजनों से ठीक से बात नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता क्रॉस टाकिंग व आवाज नहीं आने के साथ नेटवर्क गायब होने की शिकायत कर रहे हैं।
क्षेत्र के चन्द्रौटा, सिंदुरिया बुजुर्ग, मोगलपुरा, जवार भैंसहा, अमरवा, देवरिया वृत, सपही, धार मठिया आदि गांव के लोगों ने बताया कि करीब 15 दिन से क्षेत्र में संचालित सभी नेटवर्क कंपनियों की नेटवर्किंग व्यवस्था लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन

त्योहार के समय लोग साेशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से संदेश भेजते हैं, लेकिन नेटवर्क की समस्या होने से संदेश भेजना तो दूर, स्वजनों से ठीक से बात तक नहीं हो पा रही है। इस संबंध में एक नेटवर्किंग कंपनी के आरएम शाहिद अंसारी ने बताया की कुछ लोगों ने नेटवर्क संबंधित शिकायत की है। उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मशीनों की जांच कराई जा रही है। दो दिन में नेटवर्क की समस्या को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले उपभोक्ता
क्षेत्र में सभी कंपनियों का नेटवर्क खराब है। फोन करने पर एक तरफ आवाज साफ नहीं आ रही है। संदेश भी नहीं जा रहा है।
- रफीक अली, निवासी मोगलपुरा




बीते कई दिन से मोबाइल फोन सेवा बदहाल हो गई है। बावजूद इसके संबंधित कंपनियों की तरफ से नेटवर्क की समस्या सही करने का प्रयास ही नहीं किया जा रहा है। यह समस्या काफी दिन से बनी हुई है। इसके चलते मोबाइल उपभोक्ता काफी परेशान हैं।


- दीपक तिवारी, निवासी भेलया



नेटवर्क गायब होने के बाद सबसे ज्यादा समस्या बैंकिंग कार्य से संबंधित उपभोक्ताओं को उठानी पड़ती है। लोगों को बैंक में पैसा जमा और निकासी के लिए पर्ची लगाकर घंटों प्रतीक्षा करना पड़ता है। लो-नेटवर्क होने से एटीएम मशीन भी काम नहीं करता है।


- अशोक तिवारी, निवासी चंद्रौटा



मोबाइल नेटवर्क सही से काम नहीं करने की वजह से उपभोक्ता परेशान हैं। बाजार में समान की खरीदारी करने पर ऑनलाइन पेमेंट करने पर नेटवर्क सही से काम नहीं करता है। इतना ही नहीं फोन पर बात करते समय कई बार कट जाता है।

- अब्बास अंसारी, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article