{"_id":"662c496e10282173d40c69c6","slug":"nephew-was-murdered-so-that-the-secret-of-illicit-relationship-could-not-be-revealed-kushinagar-news-c-7-1-gkp1041-539472-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अवैध संबंध का न खुले राज...इसलिए भतीजे की कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अवैध संबंध का न खुले राज...इसलिए भतीजे की कर दी हत्या
विज्ञापन
गोलू की हत्या करने वाले आरोपी चाचा और उसके दोस्त को एसपी के सामने पेश किया गया।।
हाटा।
छोटे भाई की पत्नी से अवैध संबंधों का पता दस साल के भतीजे को हो गया था। वह यह बात किसी को बता न दे इस डर से उसने एक दोस्त के साथ मिलकर भतीजे की गला दबा कर हत्या कर दी और गांव के बाहर एक खेत में उसका शव फेंक दिया। करीब चार महीने पुराने इस हत्याकांड का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसपी धवल जायसवाल ने शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए हत्याकांड की पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी इंदल का छोटा भाई धर्मसागर नशे का आदी है। इस कारण उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। अक्तूबर 2023 में इसी विवाद को लेकर धर्मसागर ने पत्नी पूजा की पिटाई कर दी। इसके बाद पूजा अपनी दो बेटियों के साथ मायके चली गई। तब से वह वहीं रह रही है। पत्नी के जाने के बाद धर्मसागर का अपने छोटे भाई कौशल की पत्नी गुड़िया से अवैध संबंध हो गया। एक दिन इंदल के 10 वर्षीय पुत्र गोलू उर्फ शीलरतन ने गुड़िया और धर्मसागर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह बात दोनों को पता चली तो वे डर गए कि कहीं गोलू उनके संबंधों की जानकारी घरवालों को न दे दे। इस लिए धर्मसागर साजिश रचने लगा।
3 दिसंबर 2023 को गांव से किसी की बरात जा रही थी। परछावन देखने के लिए गोलू भी गया था। वहां धर्मसागर मिला। उसने गोलू को घर चलने के लिए कहा। धर्मसागर के साथ उसका दोस्त मुकेश भी था। दोनों बाइक से गोलू को लेकर गांव के बाहर पहुंचे। वहां रस्सी से गोलू की गर्दन कसकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। उधर, देर रात तक गोलू घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन किसी अनहोनी की आशंका में इंदल ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। इसी बीच 11 दिसंबर 2023 को गन्ने की कटाई के दौरान मजदूरों ने खेत में गोलू का शव देखा। शव क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फोन पर बातचीत बंद होने से पुलिस को हुआ शक
गुड़िया और धर्मसागर के बीच मोबाइल पर भी अक्सर बातें होती थी लेकिन जिस दिन गोलू का शव मिला उस दिन धर्मसागर का मोबाइल स्विच ऑफ था और कई दिनों तक दोनों के बीच मोबाइल पर बात नहीं हुई। पुलिस ने जब बात को नोटिस किया तो उन्हें इस मामले में इनके शामिल होने का संदेह हुआ। उसने इस एंगल पर जांच शुरू की तो सुराग मिलने लगे और आखिरकार तीनों दबोचे गए।
हत्या के बाद चला गया कमाने
गोलू की हत्या के कुछ दिन बाद धर्मसागर कमाने चला गया। धर्मसागर के छोटे भाई की शादी है। इसी में धर्मसागर करीब दस दिन पहले गांव लौटा, तब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। इसके बाद पुलिस ने गुड़िया और मुकेश को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी, बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गुड़िया के उकसाने पर भतीजे को उतारा मौत के घाट
पुलिस पूछताछ में धर्मसागर ने रोते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने कहा कि वह भतीजे की जान नहीं लेना चाहता था पर गुड़िया बार-बार कहती थी कि गोलू अपने मां-बाप से उनके अवैध संबंधों को बता देगा। इसलिए उसे रास्ते से हटा दो। गुड़िया की बातों में आकर उसने दोस्त के साथ मिलकर रस्सी से गर्दन कस कर उसकी हत्या कर दी। घर आने के बाद इसकी जानकारी गुड़िया को दी। जिस दिन भतीजे की लाश मिली उस दिन अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। भतीजे को दफनाने भी साथ गया था।
मेरे लिए मर चुका है भाई, कभी नहीं देखूंगा चेहरा
गोलू के पिता इंदल ने कहा - मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि मेरा भाई ही मेरे बेटे का हत्यारा निकलेगा। इंदल ने कहा कि गोलू की हत्या के बाद धर्मसागर के व्यवहार में परिवर्तन आ गया था लेकिन, अपना होने के कारण विश्वास नहीं हो रहा था वह इस तरह की कोई हरकत करेगा। मेरे भाई ने ही मेरे बंटे की हत्या की, उसके बाद घर पर रहा और मेरे साथ थाने भी जाता था। वह मेरे लिए वह मर चुका है, मैं उसका चेहरा कभी नहीं देखूंगा।
-
हकीकत जानने के बाद पांव तले खिसक गई जमीन
इंदल के छोटे भाई की शादी तय थी। इसी में पूरा परिवार जुटा था। पुलिस ने गोलू की हत्या का पर्दाफाश किया तो परिवार के सदस्यों के पांव तले जमीन खिसक गई। गांव वाले भी दंग रह गए। इसकी जानकारी होने पर धर्मसागर की पत्नी पूजा ने फोन कर इंदल की पत्नी से कहा मेरे लिए तो धर्मसागर उसी दिन मर गया था, जिस दिन उसने घर में बंद कर मेरी पिटाई की थी। उसका पहले से ही गुड़िया से चक्कर था लेकिन, कोई मेरी बातों को नहीं मान रहा था और उसकी गलतियों पर बड़े घरवाले पर्दा डालते थे।